मल पॉटी में कड़कपन आना mal potty me kadakpan ana

 मल पॉटी में  कड़कपन ( हार्ड ) आना ?

mal-potty-me-kadakpan-ana

मल त्याग के समय कई बार पॉटी या मल में कड़कपन आना कई लोगों के साथ अक्सर यह समस्या होती है पर यह कभी कभी होता है ! तो यह खान पान में की गई गड बड़ी का नतीजा हो सकता है पर यदि यह हर रोज की समस्या  है तो आपको सावधान हो जाना बहुत आवस्यकता है !

आप अपने मल से अपने स्वस्थ्य का पता लगा सकते है की भोजन ठीक से पच रहा है या नहीं पाचनक्रिया या पाचनतंत्र ठीक से काम कर रही है या नहीं !

अकसर कई बार तो शौचालय में मल त्याग के समय हमें अधिक समय तक बैठना पड़ता है और मल त्याग में ताकत भी लगानी पड़ती है जिसमे कड़क मल निकलता है ! जिससे हमें दर्द का सामना भी करना पड़ता है !

ऐसा हमारी आंतों के बजह से होता है हमारी पाचन ग्रंथि और पाचन क्रिया ठीक से काम नहीं करती है और भोजन ठीक से पच नहीं पता है ! तो हमें मल त्याग में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है ! 

इन समस्याओं का मुख्य कारण भोजन का ठीक से पाचन न होने की बजह से होता है यह आंतों में उत्पन्न हुई  परेशानियों के कारण होती है 

यह समस्या आंतों में रुक्स होने पर होती है आसान भाषा में कहे तो जब हमारी आंतों में चिकनापन नहीं आता है तो वह रुक्स हो जाती है जब आंतों में चिकनापन नहीं आता है तो मल कड़क निकलता है ! और निकलने में बहुत कठिनाई होती है !

मल त्याग के समय दर्द होना और अधिक ताकत लगाना यह जब होता है जब मल कड़क हो जाता है और वह आंतो में फसने लगता है जिसे निकलने में हमें अधिक ताकत लगानी पड़ती है और ताकत के साथ दर्द भी अधिक होता है !

अधिक कड़क मल आने से आंते छिलने का भी खतरा रहता है यदि ऐसा हो जाता है तो यह अन्य रोगों को जन्म देने लगता है और साथ जलन भी होने लगती है !

अब जानते है की कड़क मल पॉटी को ठीक करने के उपाए के बारे में 

1. भरपूर मात्रा में पानी पिए 

mal-potty-me-kadakpan-ana

जब भोजन के आहार नाल के गुजरते समय हमारा शरीर जरुरत के अनुसार पानी खींच लेता है जिससे आंतो में पानी की कमी हो जाती है जब आप अधिक पानी पीते है तो आंतों में हुई पानी कमी और चिकनेपन की कमी दूर हो जाती है ! और कड़क मल को मुलायम कर देता है ! आपने देखा होगा डॉक्टर हमें दो लीटर या फिर कम से कम आठ ग्लास पानी पिने की सलाह देते है ! पानी भरपूर मात्रा में पिए पानी पिने के भी अलग नियम होते है जहा तक हो सके पानी को हल्का गर्म करके ही पिए !

2. भोजन में अधिक फाइवर बाले पदार्थ का उपयोग करें 

mal-potty-me-kadakpan-ana


फाइवरयुक्त भोजन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है यह भोजन को पचने में मदद करता है और पेट को साफ़ रखता है फाइवरयुक्त भोजन ग्रहण करने से स्वस्थ्य सम्बंधित कई प्रकार की समस्या नहीं होती है ! इसके अलावा यह शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी और बजन को नियंत्रित भी करता है ! फाइवर की कमी से कब्ज , बबासीर, रक्त में कोलेस्ट्रॉल और शक़्कर की मात्रा का बढ़ना जैसे समस्या आ सकती है ! और साथ ही यह भी ध्यान दे की अति किसी भी चीज़ की ख़राब होती है फाइवर की अधिक मात्रा होने से अंतड़ियों में परेशानी , दस्त , या डी हाईड्रेशन भी हो सकता है ! 

3. रोजाना हल्का फुल्का व्यायाम जरूर करें 

mal-potty-me-kadakpan-ana

जो व्यक्ति दिनभर बैठ कर अपना दिन गुजारते है या बैठ कर अपना काम करना पड़ता है उन्हें सुबह शाम व्यायाम जरूर करना चाहिए ! बैठे रहने से खाया भोजन पच नहीं पता है और में पड़ा रहता है ! व्यायाम करने पाचन शक्ति में बृद्धि होती है और खाया भोजन ठीक से पचने लगता है ! 

शारीरक परिश्रम न करने से शरीर में दुर्बलता आती है इसी लिए रोज व्यायाम बहुत ही आवश्यक है वैज्ञानिकों के अनुसार रोज व्यायाम करने वाले लोगों का स्वस्थ्य व्यायाम न करने वाले से ज्यादा अच्छा रहता है !

सुबह व्यायाम से यदि आप बैठे बैठे भी कोई काम करते है तो उसमे आपको आलस नहीं आता है और दिनभर शरीर में फुर्ती मेहसूस होती है 

4. भोजन का ध्यान रखें 

mal-potty-me-kadakpan-ana

पैकेट में बंद खाना अधिक नहीं खाना चाहिए क्युकी पैकेट बंद रहने से उसकी ऊर्जा ख़तम हो जाती है ! और फ्रिज में रखा भोजन यदि अधिक समय तक फ्रिज खाने को रखा जाये तो उसे नहीं खाना चाहिए क्युकी यह पचने में कठिनाई करते है और पेट में गड़बड़ी कर देते है  

भोजन में मैदे से बने पदार्थ का सेवन न के बराबर करें क्युकी मैदे को पचाने में पाचन शक्ति बेहद खर्च होती है और भोजन ठीक से पचता नहीं है और पेट में पड़ा पड़ा सड़ने लगता जो बाद में बदबूदार मल पॉटी के रूप में बहार निकलता है ! समय पर खाना खाये जब कड़क भूंख लगे तब भोजन जरूर खाये ! अत्यधिक न खाये भूख से ज्यादा न खाये ! मनचाहा कुछ भी न खाये मन को शांत करने और स्वाद के लालच में कुछ न खाये ! जो स्वास्थ्य के लिए सही न हो ! जो आसानी से पच जाये ऐसा भोजन ही ग्रहण करना चाहिए !  

भोजन करने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए भोजन करने के लगभग 45 से 50 मिनट के बाद ही जल ग्रहण करना चाहिए 

Comments

  1. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete

Post a Comment